{"_id":"68429bce47d2eab2790724cb","slug":"miscreants-shot-young-man-and-looted-laptop-and-cash-in-jaunpur-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: जौनपुर में बदमाशों का दुस्साहस, दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर लैपटॉप और नकदी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: जौनपुर में बदमाशों का दुस्साहस, दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर लैपटॉप और नकदी लूटे
Fri, 06 Jun 2025 01:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:16 PM IST
सार
Jaunpur Crime News: जौनपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शुक्रवार को एक शख्स को दिनदहाड़े गोली मारी और उसके पास से लैपटॉप और नकदी लूट लिए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के खुटहन रोड पर स्थित अरबाब टूरिस्ट एंड ट्रैवल की दुकान में पांच की संख्या में आए कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर संचालक को गोली मार दी। पैर में गोली मारने के बाद बदमाशों ने उसका लैपटॉप और नकदी लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने निजामपुर बाजार स्थित अरबाब टूरिस्ट एंड ट्रैवल के संचालक मोहम्मद सऊद पुत्र तौफीक के पैर में गोली मार कर लैपटॉप और नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सऊद को लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; एक था मोरवा : देश में पहली बार ध्वस्त होंगी 22 हजार इमारतें, होगा एशिया का सबसे बड़ा नगरीय विस्थापन होगा
विज्ञापन