फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants looted four lakh rupees by placing a knife on the neck of a child

Jaunpur News: बालक की गर्दन पर चाकू रखकर बदमाशों ने लूटे चार लाख

Wed, 30 Oct 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted four lakh rupees by placing a knife on the neck of a child
जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव में मंगलवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने बालक की गर्दन पर चाकू लगाकर 15 हजार नकदी समेत साढ़े चार लाख के जेवर लूट लिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी इमरान की पत्नी तनवीर मकान के दूसरे तल पर कमरे में अपने बेटे के साथ सोई थी। रात में करीब 12 बजे घर में दो बदमाश घुसे। तनवीर की नींद खुल गई। एक बदमाश ने उसके 12 वर्षीय पुत्र अयान के गर्दन पर चाकू लगा दिया। धमकी देकर तनवीर के पास रखी अलमारियों की चाबी ले ली। दोनों लॉकर खोलकर अलमारियों में रखे 15 हजार रुपये नकद और करीब चार लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश नीचे से ऊपर आने वाली सीढ़ी के दरवाजे पर ताला बंद कर गए।
विज्ञापन

घटना से डरी सहमी तनवीर ने लुटेरों के जाने के बाद शोर मचाना शुरू किया। कमरे के नीचे तल पर सो रहे देवर रेहान, ननद आतिया परवीन, सास इशरत जहां ताला तोड़कर ऊपर आए तब लोगोंं को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण भी जुट गए। पीड़िता का पति सऊदी अरब में रहता है। सुबह ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर वापस लौट गए। थाना प्रभारी घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed