फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants entered the house on the pretext of giving Thirteenth card, looted jewelery at gunpoint

Jaunpur News: तेरहवीं का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे बदमाश, बंदूक के दम पर लूटे आभूषण

Thu, 01 Feb 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Miscreants entered the house on the pretext of giving Thirteenth card, looted jewelery at gunpoint
शाहगंज नगर के पुराना चौक स्थित स्वर्ण व्यवसायी महेंद्र सेठ के घर बुधवार की रात तेरही का कार्ड देने के बहाने घुसे चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चारों ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बंदूक के बल पर आलमारी में रखे आभूषण उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नगर के पुराना चौक मोहल्ला निवासी स्वर्ण व्यवसायी महेंद्र सेठ की मुख्य मार्ग पर ही दुकान है। महेंद्र दुकान पर थे और घर में उनकी पत्नी अंशु बाला अकेली थी। रात तकरीबन आठ बजे के करीब चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पहले दरवाजा खटखटाया। अंदर से महिला की आवाज सुनकर लुटेरों ने तेरहवीं का निमंत्रण कार्ड देने की बात कही और घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलहा व चाकू के बल पर अंशु को बंधक बनाया और उसके मुंह में कपड़े ठूस दिए, ताकि वह शोर न मचा सके। बदमाशों ने अंशु को धमका कर आलमारी की चाभी ली और उसमें रखा आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि बदमाश बेटे आदर्श का नाम पुकारकर घर में घुसे थे। 200 ग्राम सोना, दो किलो चांदी और ढाई लाख नकद बदमाश उठा ले गए।


वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने घर के लॉकर में रखे चेन व पायल लूट कर फरार हुए हैं। मामले की जांच कर हो रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed