फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants attacked a family, injuring five people, including two women.

Jaunpur News: मनबढ़ों ने परिवार पर किया हमला दो महिलाओं समेत 5 लोग घायल

Tue, 24 Feb 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Miscreants attacked a family, injuring five people, including two women.
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के पिलखिनी गांव में पुराने विवाद में मनबढ़ों ने एक परिवार पर लोहे के रॉड, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी प्रमिला देवी पत्नी रामहित ने 23 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुराने विवाद में गत 22 फरवरी की रात करीब 7:30 बजे थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी विनय यादव, अजीत कुमार, गोलू और तीन-चार अज्ञात लोग उनके घर आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर प्रमिला देवी, उनके बेटे शुभम, गांव के चंदन कुमार, संजय कुमार और संगीता को बुरी तरह पीटा। हमले में शुभम और चंदन के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इससे शुभम बेहोश हो गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चोरसंड ले जाया गया। चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने प्रमिला देवी की दो बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद में मारपीट हुई है। तीन नामजद और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed