फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreant killed middle-aged man Over trivial matter died at tea shop in jaunpur

जौनपुर: मामूली बात को लेकर झड़प, मनबढ़ों ने अधेड़ की ईंट-पत्थर मारकर हत्या की

Fri, 04 Feb 2022 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 04 Feb 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
miscreant killed middle-aged man Over trivial matter died at tea shop in jaunpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गौरही महादेव बाजार में मनबढ़ों ने अधेड़ की ईंट-पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारी दुकानें बंद कर घर चले गए। बाद में पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मड़ियाहूं थाना कि भुसेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव(50) शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बाजार गौरही महादेव पर आए हुए थे। बाजार स्थित देशी शराब की दुकान के बगल स्थित रामदुलार पटेल की चाय पान की दुकान पर बैठकर कुछ लोगों से बातें कर रहे थे। आरोप है कि गांव के ही दो मनबढ़ चाय-पान की दुकान पर पहुंच गए, जहां किसी बात को लेकर सुरेंद्र यादव से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


दोनों ने सुरेंद्र यादव को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जब वह जमीन पर गिर पड़े तो दोनों ने पास पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से मारकर हत्या कर दी। चाय पान का दुकानदार रामदुलार पटेल मौके पर हत्या जैसी वारदात को देखकर दुकान बंद कर भाग गया। इसके बाद जैसे ही बाजार में सुरेंद्र यादव की हत्या की खबर फैली धड़ाधड़ दुकाने बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार के व्यापारी दहशत में आकर अपने घर चले गए। देखते ही देखते बाजार में सन्नाटा पसर गया। सूचना बाजार से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित भुसेहरा गांव स्थित सुरेंद्र यादव के परिजनों को लगी तो वहां से उनके बड़े भाई राजेंद्र यादव समेत परिजन बाजार में पहुंचे और मौके पर लहूलुहान पड़े सुरेंद्र यादव को एक चिकित्सक को दिखाया। लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े राजेंद्र यादव की सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने मिलकर मेरे भाई की ईंट पत्थरों से मारकर हत्या किया है। संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed