{"_id":"6ae252b00207d2c1350a2555","slug":"ideal-life-inspiration-comes-from-bharats-sacrifice-and-brotherly-love-shantanu-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-165915-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत के त्याग और भ्रातृप्रेम से मिलती है आदर्श जीवन की प्रेरणा : शांतनु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत के त्याग और भ्रातृप्रेम से मिलती है आदर्श जीवन की प्रेरणा : शांतनु
श्रीराम कथा में शांतनु महराज के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा जोशी। आयोजक
Link Copied
जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के आठवें दिन बुधवार को कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भरत का त्याग, समर्पण और भ्रातृप्रेम समाज के लिए अनुकरणीय है। उनका जीवन सिखाता है कि सच्चा प्रेम स्वार्थ और अधिकार की भावना से ऊपर होता है। आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि रामायण में भरत का चरित्र बताता है कि कर्तव्य निभाते समय व्यक्तिगत सुख और स्वार्थ से ऊपर उठकर आदर्शों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीराम और भरत का संबंध भारतीय संस्कृति में भ्रातृप्रेम और पारिवारिक मर्यादा का आदर्श उदाहरण है। परिवार में रिश्तों की मजबूती अधिकार जताने से नहीं, बल्कि त्याग, विश्वास और परस्पर सम्मान से आती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीराम और भरत के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद रीता बहुगुणा जोशी, राज्यसभा सांसद साधना सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष, यूपीआईकॉन के एमडी प्रवीण सिंह, आयकर आयुक्त कुमार ऋषिकेश, उद्योग विभाग के अपर आयुक्त हरीश प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।