फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   17 thousand students decreased in two years and 37 exam centers were cut

Jaunpur News: दो साल में कम हुए 17 हजार छात्र और कट गए 37 परीक्षा केंद्र

Thu, 29 Oct 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
17 thousand students decreased in two years and 37 exam centers were cut
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट चालू सत्र की बोर्ड परीक्षा में इस साल 25 परीक्षा केंद्र कम हो गए। 11788 छात्र कम हो गए। बोर्ड परीक्षा के लिए साल 2025 में 218 केंद्र बनाए गए थे। साल 2026 में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें तीन राजकीय, 116 अशासकीय और 87 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। साल 2027 में परीक्षा केंद्रों की संख्या घटकर 181 पहुंच गई। छात्रों की संख्या 142334 पहुंच गई। डीआईओएस कार्यालय की ओर से बताया कि बोर्ड के पोर्टल पर छात्रों की संख्या 142334 दिखाया जा रहा है। इसमें हाईस्कूल के कुल 73916 संस्थागत और 128 व्यक्तिगत छात्र पंजीकृत हैं। इसी प्रकार इंटर में कुल 66729 संस्थागत और 1561 व्यक्तिगत समेत कुल 68290 छात्र पंजीकृत दिखाया जा रहा है। इस प्रकार कुल 11788 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में साल 2025 में बोर्ड परीक्षा के लिए 218 केंद्र बनाए गए थे। सत्र 2026 में 206 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इन केंद्रों पर कुल 154122 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। हाईस्कूल में कुल 77042 और इंटरमीडिएट में 77080 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल 11788 छात्र कम हो गए हैं। पिछले दो साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या घटती जा रही है। इसके पहले साल 2025 में करीब 5000 छात्र घट गए थे। छात्रों की संख्या घटने के कारण एडेड कॉलेज परीक्षा केंद्रों की सूची से कटते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article