फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscellaneous case filed in CJM court, report has been sought from the police station in the matter

सीजेएम कोर्ट में प्रकीर्ण वाद दर्ज, मामले में थाने से मांगी गई है आख्या

Thu, 19 May 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Miscellaneous case filed in CJM court, report has been sought from the police station in the matter
सिकरारा। क्षेत्र के बांकी गांव में लंबित चकबंदी प्रक्रिया में धांधली को लेकर उच्च न्यायालय में की गई अपील के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के साथ ही सिकरारा थाने से 10 दिन के अंदर आख्या मांगी है। गांव के काश्तकार गांव में 2020 से चल रही चकबन्दी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार व धांधली के खिलाफ आंदोलित हैं। चकबन्दी कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत पीसीएस अधिकारी यशवंत सिंह की अगुआई में काश्तकारों ने जिले से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत की। विधानसभा चुनाव बहिष्कार तक की धमकी दी, लेकिन जिला प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में नाराज गांव के काश्तकार व रिटायर्ड फौजी सूबेदार मेजर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने इस प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद मामले को गम्भीरता से लेते हुए न्यायालय ने मंगलवार को उक्त प्रकरण को प्रकीर्ण वाद के रूप में पंजीकृत करने व सिकरारा थाने से रिपोर्ट देने को सीजेएम को निर्देश दिया। वहीं सीजेएम ने मामले में प्रकीर्णवाद दर्ज करते हुए सिकरारा थाने से 10 दिन के भीतर मामले से संबंधित आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed