फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mirzapur in Kabaddi and Daudpur winner in cultural program

कबड्डी में मिर्जापुर व सांस्कृतिक कार्यक्रम में दाउदपुर विजेता

Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur in Kabaddi and Daudpur winner in cultural program
परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फौजदार इंटर कालेज के मैदान में किया गया। इसमें 11 न्याय पंचायत के 387 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक की दौड़ में अजय गुप्ता करौदा और बालिका वर्ग में आर्या यादव प्रथम रहीं।100 मीटर बालिका वर्ग में रुपा बिन्द भरहूपुर और बालक वर्ग में नूर आलम अव्वल रहे। जूनियर वर्ग 100 मीटर बालक स्वप्निल बिन्द और बालिका वर्ग में शिवानी कनौजिया ने बाजी मारी। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में अंकित मोदनवाल तथा बालिका वर्ग में ख़ुशी कनौजिया के हाथ बाजी लगी। इसी प्रकार खो-खो में प्राथमिक बालक में अदारी प्रथम और बालिका वर्ग में उचडीह प्रथम रहा। कबड्डी में मिर्जापुर को प्रथम और पकड़ी को द्वितीय विजेता घोषित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय दाउदपुर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को माल्यार्पण कर तथा बैच लगाकर स्वागत किया गया। पुरस्कार वितरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विशाल सिंह यादव, फौजदार इंटर कालेज के प्रबंधक अजय प्रताप यादव,बीईओ पंकज यादव, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष द्वय रोहित यादव व लालसाहब यादव समेत सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन अखंड प्रताप सिंह और मोहम्मद अजीज ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कबड्डी तथा खो खो में पूर्व मा. मेहंदीगंज अव्वल
मड़ियाहूं। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहंदी गंज में हुआ, जिसका उद्घाटन बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का स्वास्थ्य तो ठीक होता ही है, बच्चों का भविष्य भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक बीईओ मनोज कुमार यादव ने बताया कि मड़ियाहूं कई वर्षों से चैंपियन रहता है। पीटी विशेष प्रदर्शन में कंपोजिट विद्यालय सुदनीपुर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी तथा खो खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहंदीगंज प्रथम रहा। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय जबलपुर तथा खो-खो में प्राथमिक विद्यालय मेहंदी प्रथम रहा। 400 मीटर दौड़ पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी पट्टी के जीसस यादव प्रथम रहे। 600 मीटर दौड़ में प्रिंस चौहान और बालिकाओं में दिव्यांशी सरोज प्रथम रही। 200 मीटर बालक वर्ग में पवन चौहान प्रथम व अंश सरोज द्वितीय स्थान पर रहे। ओवरऑल चैंपियन कुंभ न्याय पंचायत रही। विशिष्ट अतिथि अरविंद शुक्ला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रहे। इस अवसर पर रविचंद्र यादव जिला व्यायाम शिक्षक, राय साहब यादव, आनंद यादव, हेमंत सिंह, पवनदीप चौधरी, अनिल दीप चौधरी, शिव कुमार सरोज, निहाल सिंह, रामाश्रय कनौजिया, श्याम नारायण, राम सज्जन यादव, हंसराज यादव, कैलाश नाथ, वेद प्रकाश, रमेश चंद यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मड़ियाहूं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed