फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stop giving false figures officer

झूठे आंकड़े देना बंद करें अफसर

Tue, 09 Jan 2018 12:57 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 09 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Stop giving false figures officer
रीता बहुगुणा जोशी
विकास एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान झूठे आंकड़े देने पर महिला, परिवार, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने अफसरों फटकार लगाई और कहा कि गलत सूचना देना बंद करें।
विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, फसल ऋण मोचन,ई-टेण्डरिंग, अमृत योजना, प्रधानमंत्री सिचाई योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, गड्ढा मुक्त सड़कों, खराब ट्रांसफार्मर बदलने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने  डीपीआरओ, पीडी, सीएमओ पर सूचना न देने का आरोप लगाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी  नाराजगी जताई और कहा कि अगली बैठक में जनप्रतिनिधियों को सूचना न देने वाले अधिकारियों की विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि इस महीने 522 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है। 3589 व्यक्तियों को एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा सचेत किया गया। भू-माफिया तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राप्त 1202 में 1162 शिकायतोंे का निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि दैवीय आपदा से प्रभावित 324 व्यक्तियों को राहत 150 लाख की धनराशि वितरित की गई है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 1265 में 1021 प्रार्थना पत्र निस्तारित किया गया।  जिला समाज कल्याण अधिकारी को रोस्टर तय करके कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन के 9 हजार लाभार्थियों का चयन करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाईब्रिड धान की खरीद न होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और  गड्ढा मुक्त सड़कों की  जॉच कराने का निर्देश दिया। ईओ नगर पालिका गोमती नदी के किनारे शौचमुक्त कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालयों के आवंटन के लिए पैसे मांगने की शिकायत पर उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि वे मामले की जांच  कराएं और प्रतिनिधियों की  शिकायत पर प्रधानों के खिलाफ जॉच कराकर शीघ्र उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में विधायक दिनेश चौधरी, विधायक डॉ. लीना तिवारी, सांसद प्रतिनिधि पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर, सीडीओ आलोक सिंह, एडीएम रामआसरे सिंह आदि   मौजूद रहे।


भूमफिया से मुक्त कराई 51 हजार हेक्टेयर जमीन
जौनपुर। प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि 1337 भूमाफिया से 51 हजार हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई है। अभी 22 ऐसे लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होेंने कहा कि सरकार हर वर्ष के विकास के लिए कटिबद्ध है और सबके साथ न्याय किया जाएगा।   लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भूमाफिया बख्शे नहीं जाएंगे।  भूमाफिया की 1393 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 1337 शिकायतों की जांच हो चुकी है। इस दौरान भू माफियाओं के कब्जे से 51 हजार हेक्टेयर भूमि को लगभग मुक्त करा लिया गया है। जबकि 22 भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि  24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदलने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बताया कि पांच लाख लोगों का वृद्धा अवस्था पेंशन के लिए चयन किया जाएगा। यह सरकार चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने का काम कर रही है। किसानों का माफी के तत 60 फीसदी किसाने के कर्ज माफ हो चुके हैं। एनपीए के 10000 किसानों का कर्ज माफ करने के लिए उनकी स्टडी हो रही है। ऋण मोचन में 59816 किसानों के खाते में राशि दी जा चुकी। जिले के 106 केंद्रों पर अब तक 34758 एमटी धान की खरीद गई है जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 34806 एमटी धान की खरीद की गई थी।                                                                                                            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed