{"_id":"6245f547617aca07f71168d9","slug":"minister-girish-chandra-was-welcomed-on-his-arrival-in-the-district-jaunpur-news-vns6459623103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री गिरीश चंद्र का जिले में आगमन पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री गिरीश चंद्र का जिले में आगमन पर हुआ स्वागत
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव का बृहस्पतिवार को गृह जिले में प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि जौनपुर में सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराई जाएगी। उसके बाद सिद्दीकपुर से बने इंदिरा गांधी स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। स्टेडियम को और बेहतर बनाएंगे, जिसे खिलाडि़यों को कोई समस्या न हो।
राज्यमंत्री ने कहा कि जनपद में खिलाडि़यों की कोई कमी नहीं है। कोचों की समस्या दूर कराई जाएगी। स्टेडियम में हर प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ-साथ में हर गांव में खेल के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा। जिससे आने वाले समय में नए-नए खिलाड़ी उभरकर देश का नाम रोशन करेंगे। गिरीश यादव लखनऊ सुबह 10 बजे जिले से सटे विजेथुआ महावीर धाम में पहुंचे। वहां पुरोहितों ने बाबा बजरंगबली का दर्शन-पूजन कराया। इसके के बाद क्षेत्र के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
खेतासराय में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री का स्वागत बुलडोजर के साथ फूलमालाओं से किया। उनके स्वागत में दर्जन भर स्थानों पर तोरणद्वार बनाए गए थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अगुवाई में स्वागत किया गया। करंजाकला क्षेत्र में गिरीश चंद यादव कोरिडीहा, भकुरा मोड़, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, सिद्धकुपुर, कुतुपुर तिराहे पर फूल माला से स्वागत एवं माल्यार्पण किया। इसके बाद शहर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।