फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minimum temperature was 5 degree Celsius, school-college closed till 26

न्यूनतम तापमान हुआ 5 डिग्री सेल्सियस, स्कूल-कालेज 26 तक बंद

Wed, 22 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature was 5 degree Celsius, school-college closed till 26
रोडवेज परिसर में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते यात्री। - फोटो : JAUNPUR
ठंड ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। सर्द हवाओं के साथ-साथ शीतलहर पड़ रही है। मौसम विभाग ने तापमान में अत्यधिक गिरावट की संभावना जतायी है। जिसे देखते हुए कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूल-कॉलेज 23-24 दिसंबर को बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद दो दिन सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहेंगे। इस तरह अब स्कूल-कालेज 27 दिसंबर को खुलेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया के मुताबिक 2 जनवरी तक जनपद में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 78 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर रिकॉर्ड किया गया। आगामी दिनों में कोल्ड वेव के कारण ठंड एवं गलन बढ़ने के आसार हैं, रात में धुंध और कोहरा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया की ठंड और शीतलहर देखते हुए जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय कक्षा एक से लेकर 8 तक 23 दिसंबर और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन-चार दिनों में भीषण शीतलहर की चेतावनी दी गई है, जिसके कारण तापमान में अत्यधिक गिरावट की संभावना है। इसे देखते हुए 23 और 24 दिसंबर को जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल व यूपी बोर्ड सीबीएसई बोर्ड आईसीएसई बोर्ड से संचालित स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे और 26 को रविवार पड़ने के कारण वैसे ही छुट्टी रहेगी। इस तरह स्कूल 27 दिसंबर को खुलेंगे।
विज्ञापन

अब दो जनवरी को खुलेंगे कॉलेज
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के कारण बंद रहेगा। यह जानकारी प्राचार्य डॉक्टर सुनील प्रताप सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि अब पीजी कॉलेज 2022 में 2 जनवरी को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ कंबल वितरण
जौनपुर। ठंड तेज होने के बाद भी जरूरतमंदों तक न तो सरकारी कंबल पहुंच सका है। जबकि शहर में अलाव जलाने के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। यह स्थिति तब है, जब शासन से जिले को कंबल वितरण के लिए 30 लाख और अलाव जलवाने के लिए 3 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इसके अलावा नगर निकायों में अपने स्तर से अलाव जलवाने का आदेश शासन ने दिया है। इससे जरूरतमंद परेशान हैं।
16 स्थानों पर बने अस्थायी रैन बसेरा
जौनपुर। जिले में 16 स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें अकेले शहर में नगर पालिका जौनपुर द्वारा जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन और रोडवेज के पास अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। इसके अलावा मीरपुर में स्थायी रैन बसेरा बनाया गया है।
बस के इंतजार में परेशान रहे लोग
जौनपुर। जेसीज चौराहा, पालिटेक्निक चौराहा और नईगंज में रविवार की शाम सात बजे यात्री रोडवेज बसों के इंतजार में खड़े नजर आए। इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं थी। जेसीज चौराहा पर लोग किसी तरह पेपर, पन्नी आदि जलाकर अलाव तापते मिले।

12 तारीख से लेकर अब तक तापमान की स्थिति
कंबल सभी तहसीलों को उपलब्ध करा दिया गया है। गरीबों की सूची तैयार करने उन्हें वितरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी एसडीएम और ईओ को निर्देशित किया गया है कि सूची लेकर क्रास चेकिंग करें कि अलाव जल रहा है या नहीं। - मनीष कुमार वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed