फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Middle-aged dies after being hit by vehicle

वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Sun, 30 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies after being hit by vehicle
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के सत्ती माई तिराहा पर शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई है। मुकुंद गांव निवासी गुलाब चंद्र गौड़(50) पुत्र हरिलाल गौड़ किसी कार्य से साइकिल से मडि़याहूं बाजार आए थे। वह रात में घर वापस आ रहे थे। वह सत्ती माई तिराहा पर पहुंचे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र राजेश कुमार गौड़ ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed