फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meritorious of Jaunpur honored in Lucknow, danced with joy

जौनपुर के मेधावियों का लखनऊ में सम्मान, खुशी से झुमे

Fri, 04 Nov 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Meritorious of Jaunpur honored in Lucknow, danced with joy
हाई स्कूल टॉप करने वाली रिया यादव की फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करके जनपद में टॉप करने वाले मेधावियों को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। प्रदेश की राजधानी में सम्मानित होकर जौनपुर के मेधावियों के चेहरे पर खुशी दिखी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के टॉपरों ने इस सम्मान को आगे बढ़ने में अहम बताया। कहा कि यह केवल सम्मान ही नहीं बल्कि हौसला है। इससे हौसला बढ़ा है, जिससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 600 अंकों में से 573 अंक हासिल करने वाली राम आधार सिंह इंटर कॉलेज रामदवन सिंह करंजाकला की छात्रा रिया यादव पुत्री बृजेश कुमार ने 2022 की परीक्षा में जिला टॉप किया था। अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मान लेने के लिए लखनऊ उनके साथ उनकी मां मीरा यादव भी गईं थीं। रिया ने बताया कि उन्हें यह सम्मान आगे बढ़ने में मदद करेगा। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 454 अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाले निशांत कुमार यादव पुत्र नारायण यादव ने कहा कि उन्हें सम्मान मिला तो काफी खुश हुए। उनके साथ सम्मान लेने लखनऊ बहन निवेदिता भी गईं थीं। निशांत टीडी इंटर कॉलेज से इंटर पास हुए हैं। दोनों मेधावियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में कुछ छात्रों को सम्मानित किए उसके बाद वहां मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दयाशंकर सिंह ने स्मृति चिन्ह दिया।

लखनऊ के इदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में परिवहन राज्य मंत्री से सम्मान प्राप

लखनऊ के इदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में परिवहन राज्य मंत्री से सम्मान प्राप- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed