फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mercury rolled four degrees, cold wave begins

चार डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर का प्रकोप शुरू

Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled four degrees, cold wave begins
ठंड बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। लोग पुवाल जलाकर ठंड से बचाव कर र - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिसके चलते पारा चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। पूरे दिन बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से अलाव के इंतजाम नहीं हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री था तो सोमवार को 26 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया था। मंगलवार को अचानक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पारा 22 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 14 की जगह 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हल्की सर्द हवाएं चलने से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। धूप न निकलने से लोग घरों में दुबके रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल के मुताबिक 20 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान साढ़े 5 डिग्री तक आने की संभावना है। सात से चौदह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम से हवा चलने का अनुमान है। इससे ठंड में इजाफा होगा। धुंध के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

मार्निंग वाक में भी बरतें सावधानी
जौनपुर। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाईएन तिवारी का कहना है कि ठंड का मौसम मधुमेह के रोगियों के लिए खतरनाक है। ऐसे मरीजों को हार्ट व ब्रेन अटैक का खतरा रहता है। दवाओं का नियमित रूप से सेवन करने के साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लापरवाही बरतने पर दौरा पड़ने का खतरा रहता है। ठंडी चीज के सेवन से परहेज करना चाहिए। मार्निंग वाक के लिए घर से निकलते समय गर्म कपड़ा पहनें और कान को ढककर रखें। दस्तानें भी पहनें। अगर पारा अधिक नीचे पहुंचे तो टहलने के लिए बाहर निकलने से परहेज करें। ठंड लगने से पेट और सीने में दर्द भी शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed