फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Memorial forest built in memory of those who died from Corona

कोरोना से मृत लोगों की याद में बनाया गया स्मृति वन

Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Memorial forest built in memory of those who died from Corona
कोरोना से मृत लोगों की याद में शहर के वन विहार पार्क में स्मृति वन स्थापित किया गया है। यह वन खुद वन विभाग की ओर से स्थापति किया गया है। जिसमें मृतकों के परिजनों सहित कोई भी व्यक्ति पहुंचकर पौधे लगा कर मृतकों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिले में भी कई लोगों की मौत हुई है। यह उनकी याद में वन विभाग ने स्मृति वन स्थापित किया है। जिसे वन विहार पार्क में स्थापित किया गया है, जिसमें केवल मृतकों की याद में पौधे लगाए जाएंगे। मृतक के परिजन भी आकर इस वन में पौधा लगा सकते हैं। इनके अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति पौधा लगाकर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। लोगों को पौधा लगाने में दिक्कत न हो, इसके लिए वन विभाग की ओर से पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोगों को वहीं पौधा उपलब्ध कराने की सुविधा की गई है। पौधा लगाने के लिए फावड़ा आदि की भी व्यवस्था की गई है। ताकि लोग पौधा लगा सकें। मंगलवार को इस स्मृति वन में जिला जज मदन पाल सिंह, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी रमेश दुबे, अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, प्रकाश चंद्र शुक्ला व अशोक कुमार सिंह, सिविल जज अनुराग यादव ने पौधा लगाकर कोरोना से मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीण खरे का कहना है कि कोरोना से मृत लोगों कों की याद में स्मृति वन की स्थापना की गई है। ताकि कोरोना से मृत लोगों की याद में उनके परिजनों सहित कोई भी व्यक्ति आकर पौधा लगा सके।
विज्ञापन

कोरोना से मृत लोगों के नाम से लगाए गए हैं बोर्ड
जौनपुर। कोरोना संक्रमण की शुरूआत से लेकर अब तक मरे 232 लोगों के नाम से संबंधित बोर्ड भी स्मृति वन में लगाए गए हैं। इन मृतकों की सूची वन विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग से मांगी गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार की ओर से मृतकों की सूची वन विभाग को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed