फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Memorandum submitted to deputy commissioner against SIB survey

एसआईबी सर्वे के विरोध में डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to deputy commissioner against SIB survey
जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में वाणिज्य कर आयुक्त लखनऊ को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर अरविंद कुमार दोहरे को सौंपकर एसआईबी सर्वे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग को 10 व्यापारियों का प्रतिमाह सर्वे कराने के अधिकार दिया है, जो गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल 1980 से ही सर्वे का विरोध कर रहा है। बैट के बाद अब एसआईबी के सर्वे का विरोध किया जा रहा है। व्यापारी ईमानदारी का परिचय दे रहा है। सरकार के आदेश से व्यापारियों को आश्चर्य हो रहा है। सरकार न केवल एसआईबी सर्वे का आदेश दिया बल्कि प्रत्येक यूनिट को 10 सर्वे का कोटा भी निर्धारित कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल और प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि सर्वे करने से विभाग और व्यापारियों के बीच असंतोष भी बढ़ता है। वर्तमान समय में विभाग और व्यापारियों के बीच समन्वयवादी विचाराधारा चल रही है। सरकार के इस आदेश से यह समन्वय बिगड़ेगआ। प्रदेश युवा संगठन मंत्री व युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने कहा कि हम सर्वे का हमेशा विरोध करेंगे। लॉकडाउन में कारोबार और दुकानें बंद होने के कारण राजस्व कम आया होगा। किंतु व्यापारी पूरी तरह राजस्व दे रहा है। अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया व महामंत्री योगेश साहू ने अनुरोध किया कि सरकार इस आदेश को वापस लेे। इस अवसर पर आशुतोष उपाध्याय, अजय देवा, सुरेश उपाध्याय, अरूण मौर्या, पवन अग्रहरी, संतोष साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed