फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Melting increased due to icy winds, steps stopped due to fog

Jaunpur News: बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी, कोहरे से थमे कदम

Sun, 29 Dec 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Melting increased due to icy winds, steps stopped due to fog
जनपद में एक दिन पहले यानी शनिवार को छिटपुट बारिश के बाद रविवार को दिनभर धुंध छाई रही। धूप नहीं निकली। ठंड से लोग परेशान रहे। सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों ने फिलहाल सप्ताहभर इसी तरह ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सर्दी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलती रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान 23 जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से वाहन भी लाइटों के जरिये रेंगते नजर आए। छुट्टी के दिन होने से स्कूल बच्चों को राहत रही। सुबह जल्द निकलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में घरों से लोग गर्म कपड़े पहन कर निकले।
विज्ञापन

शाम होने पर गलन और बढ़ गई। घरों में लोग गलन से परेशान रहे। बाजार में भी जल्द चहल-पहल कम हो गई। लोग जल्दी-जल्दी काम निपटाकर घर जाने के प्रयास में जुटे थे। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी ठंड के इसी तरह रहने की संभावना है। बारिश के अभी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed