फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meeting in Maharajganj block, proposal of Rs 3.80 crore passed for development

Jaunpur News: महराजगंज ब्लॉक में बैठक, विकास के लिए 3.80 करोड़ का प्रस्ताव पास

Sat, 14 Sep 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Meeting in Maharajganj block, proposal of Rs 3.80 crore passed for development
महराजगंज। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विकास के लिए 3.80 करोड़ के बजट का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने विकास के सभी योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि बीडीसी को मनरेगा कार्य कराने के लिए एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले कच्चे व पक्के कार्य की स्वीकृति डीएम से लेनी होगी। किसी भी बीडीसी को कोई भी समस्या हो तो तुरंत अवगत कराएं। इस दौरान 18 गरीब लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र बीडीओ व प्रमुख पति ने दिया। एडीओ समाज कल्याण शशांक ने वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। एडीओ पंचायत केके पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बसंत लाल यादव, सीडीपीओ गीता भारती और शिक्षा विभाग से एबीआरसी राजेंद्र यादव ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कुछ बीडीसी ने प्रधान पर आवास न देने का आरोप लगाया। इस पर बीडीओ ने पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि जो भी बीडीसी पात्र को आवास आवेदन के लिए भेजे उसका कार्य अवश्य करें। साथ ही सदस्यों ने पंचायत सचिव पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि किसी कार्य के लिए फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठता है। सभी बीडीसी ने अपने अधिकार पूछे। ब्लॉक प्रमुख ने आश्वस्त किया कि सभी का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, हरिश्चंद्र, प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, अवनीश सिंह,नन्हे सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed