{"_id":"66fe2768bcdbc31cf40b23ce","slug":"medical-store-owner-beaten-by-miscreants-in-jaunpur-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर किया अधमरा, दुकान बंद कर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर किया अधमरा, दुकान बंद कर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला
Thu, 03 Oct 2024 10:41 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:41 AM IST
सार
जौनपुर जिले में मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने पीट- पीटकर घायल कर दिया। रात में वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल का इलाज करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बदलापुर से दुकान बंद कर घर आ रहे एक दवा व्यवसायी को बुधवार की रात बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से मार- पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
यह है मामला
खुटहन थाना क्षेत्र के बेसहूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रविंद्र तिवारी बदलापुर सरकारी अस्पताल के सामने अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ रहे थे कि बदलापुर के मदापुर गांव में पांच की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धारदार हथियार से मार-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन