{"_id":"5f5a716d8ebc3e54e854b99a","slug":"medical-store-operator-dies-from-corona-40-infected-including-seven-nursing-home-workers-jaunpur-news-vns5465417148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, नर्सिंग होम के सात कर्मचारी समेत 40 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, नर्सिंग होम के सात कर्मचारी समेत 40 संक्रमित
विज्ञापन
मीरगंज के भट हर गांव में कोरोना जांच करने पंहुची स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना ने बृहस्पतिवार को एक और जान ले ली। बदलापुर कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालक की कोरोना से मौत हो गई। अब मौत का आंकड़ा 57 हो गया है। उधर, शहर के जेसीज चौराहा पर स्थित एक नर्सिंग होम के सात कर्मचारियों समेत 40 नए पॉजिटिव केस मिल हैं। नए मरीजों में सुईथाकला सीएचसी का एक स्टाफ, दीवानी न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4252 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 597 हैं।
बदलापुर कस्बा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक (55) दो सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तब से उनका उपचार एल-2 अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ देर बाद मौत हो गई। वह मिलनसार और शालीन स्वभाव के थे। उनके निधन से व्यापारियों में शोक छा गया है। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाए गए। शहर के जेसीज चौराहा स्थित नर्सिंग होम के सात कर्मचारी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नर्सिंग होम को बंद करा दिया गया है। वहां कार्यरत अन्य चिकित्सक व कर्मचारियों की जांच के साथ ही संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। शहर के खरका कॉलोनी निवासी दंपती, मुरादगंज, शकरमंडी, पुराना रामलीला मैदान क्षेत्र में भी नए मरीज पाए गए हैं। मड़ियाहूं के सहकारी ग्राम विकास बैंक का कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सुईथाकला सीएचसी में एलटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। चिकित्सा अधिकारी समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी होम क्वारंटीन हो गए हैं। सीएचसी प्रभारी सूर्यप्रकाश यादव ने बताया कि अस्पताल को सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा। मीरगंज के भटहर चौधरीपुर में स्वास्थ्य टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में कैंप लगाया। इसमें 24 लोगों का सैंपल लिया गया। मुंगराबादशाहपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह के निर्देशन में पीएचसी और नौवाडाड़ी गांव में कैंप लगाया गया। शिविर में कुल 177 लोगों की जांच की गई। एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि मरीज को कोविड-19 अस्पताल भेजा गया है। उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच की जाएगी। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 3225 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 40 पॉजिटिव आए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में कैंप के दौरान 2287 सैंपल किए गए। अब तक 117008 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 111761 का रिजल्ट आ गया है।
आज बंद रहेगा दीवानी न्यायालय
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराया गया। जिला जज के आदेश पर शुक्रवार को न्यायालय बंद रहेगा। परिसर का सैनिटाइजेशन होगा। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 11 सितंबर को पीठासीन अधिकारी आवश्यक न्यायिक कार्य लंबित नए प्रार्थना पत्र या वादों का निस्तारण अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे। एसपी को निर्देशित किया गया है कि वादों से संबंधित पुलिस प्रपत्र व केस डायरी की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल के जरिए दीवानी न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं।