फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical rooms are being built in nine police stations for Mahakumbh.

Jaunpur News: महाकुंभ के लिए नौ थानों में बनाए जा रहे मेडिकल कक्ष

Wed, 13 Nov 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Medical rooms are being built in nine police stations for Mahakumbh.
प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन को लेकर जिले में तैयारी तेज हो गई है। नौ थानों पर मेडिकल भवन बनवाए जा रहे हैं। यहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर इलाज करेंगे और गंभीर होने पर भर्ती करने की भी व्यवस्था होगी। यह निर्माण करीब चाढ़े चार करोड़ की लागत से हो रहा है। कार्यदायी संस्था पुलिस आवास निगम प्रयागराज और वाराणसी को बनाया गया है।
विज्ञापन

कुंभ में देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मेला क्षेत्र में तो चिकित्सा व्यवस्था रहती है, लेकिन रास्ते में किसी आपात स्थिति में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल, क्लीनिक ढूंढ़ने या पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ती है। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से यह प्रस्ताव बनाया गया कि प्रयागराज आने वाले अलग-अलग रूटों के थानों में मेडिकल कक्ष बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार मिल सके। इस कक्ष में एक डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जोन पुलिस कार्यालय ने पूर्व में इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इनमें से जिले के नौ थानों में मेडिकल कक्ष बनाने को मंजूरी मिली थी। इसके बाद पिछले कुछ महीनों से युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, जिसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। ये सभी थाने प्रयागराज आने वाले रूट पर स्थित हैं। प्रत्येक मेडिकल कक्ष 50 से 52 लाख रुपये से बनाए जा रहे हैं। मौके पर कहीं ढलाई का काम हो रहा है तो कहीं निर्माण ही नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
इन थानों में बनेगा मेडिकल कक्ष :
मुंगराबादशाहपुर, पवांरा, मछलीशहर, सिकरारा, मीरगंज, बरसठी, सुजानगंज, बदलापुर और खुटहन थाने में मेडिकल कक्ष बनाया जा रहा है। ये दो मंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। इनमें विजटिंग एरिया, जांच कक्ष, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। यहां स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। कुंभ खत्म होने पर इसका कार्यालयी कार्य निबटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed