फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   medical college

मेडिकल कालेज व ओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश

Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
medical college
जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मंडल दीपक अग्रवाल द्वारा मंगलवार को निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सिद्धीकपुर, जौनपुर सिटी स्टेशन के निकट निर्माणाधीन ओवरब्रिज और कृषि भवन स्थिति अस्थाई गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज तथा ओवरब्रिज की धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कोई समस्या आ रही हो तो हमें अवगत कराया जाए। जिससे समस्या को दूर किया जा सके। राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड आजमगढ़ इकाई द्वारा किया जा रहा है ।जिसका अभी तक सिर्फ 41 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है। जबकि इसे दिसंबर में पूरा कर लेना है। आयुक्त ने सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज के दोनों तरफ खराब पड़े रास्ते को ठीक करने के निर्देश दिए। कृषि भवन स्थित अस्थाई गौशाला के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गौशाला की साफ-सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गायों का नियमित टीकाकरण कराने तथा बीमार गायों को अलग बाडे़ में रखकर इलाज करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने गायों को कपिला पशु आहार तथा हरा चारा उपलब्ध हो सके । इसके लिए समिति बनाये जाने का सुझाव देते हुए कहा कि समिति में जनपद के संभ्रांत लोगों को शामिल किया जाए। उन्होंने एक फण्ड बनाये जाने का सुझाव दिया। जिसमें चंदा के माध्यम से धनराशि जमा की जाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह, उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम रोहित मिश्रा, सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम रवि कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed