फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical college construction trapped

मेडिकल कॉलेज निर्माण फंसा

Sat, 17 Jun 2017 12:39 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 17 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Medical college construction trapped
निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज। - फोटो : jaunpur
कताई मिल के कर्मचारियों का 14 करोड़ बकाया राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण में रोड़ा बन गया है। मिल के कर्मचारियों के बकाया भुगतान न होने के कारण कताई मिल का पुराना भवन ढहाया नहीं जा सका है। पुराना भवन ढहाने के बाद ही मेडिकल कालेज के कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण हो सकेगा। सिद्दीकपुर मे राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण कताई मिल परिसर में हो रहा है।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर का शिलान्यास 25 सितंबर 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। मेडिकल कालेज के  लिए 554 करोड़ रूपये की  लागत से 52 एकड़ में निर्माण कार्य चल रहा है। जिस परिसर में मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है उसी में पहले कताई मिल थी।
विज्ञापन


कताई मिल का भवन अभी उसी हाल में पड़ा है। जिससे निर्माण कार्यो में बाधा उत्पन्न  हो रही है। जब तक कताई मिल के पुराने भवन को नहीं ढहाया जाएगा तब तक मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन लाइन, नर्सिंग स्टीन सिवर, स्टीम वाटर लाइन, एसी लाइन, फ ायर फ ाइटिंग, टाईप टू आवास, टाईपथ्री आवास, पानी की टंकी, एसटीपी कार्य, सुन्दरीकरण, गेस्ट हाउस, शापिंग माल, एडीटोरियम, खेल के मैदान और शैक्षणिक भवन का निर्माण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण कराने की मांग की लेकिन शासन से कोई जवाब नहीं आया। हालांकि जिला प्रशासन लगातार इसमें लिखा पढी करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed