फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical College: 37 percent work to be completed in 17 months

मेडिकल कालेज : 17 महीने में पूरे करने हैं 37 फीसदी काम

Sun, 17 Dec 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Medical College: 37 percent work to be completed in 17 months
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी 17 माह का और समय लगेगा। इस कार्य को पूर्ण करने की समयावधि मई 2025 तक रखी गई है। इसका कार्य मार्च 2015 से चल रहा है। यह कार्य आठ साल नौ माह में 63 फीसदी ही पूर्ण हो सका है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की माने तो यहां पर गंभीर मरीजों को भर्ती करके उपचार करने की सेवा यानी आईपीडी फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना में से एक मेडिकल कालेज का निर्माण मार्च 2015 में शुरू करा दिया गया। इतने वर्षों तक कभी सरकार बदलने का दंश तो कभी बजट के चलते काम की तेजी पर असर पड़ा। काम शुरू हुआ तो कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अंडर में काम करने वाली पेट्री कांट्रैक्टर टाटा व बालाजी को काम दिया गया। इनके द्वारा भी समय-समय पर जीएसटी बढ़ने के साथ मूल्य वृद्धि की आवाज उठाई।
विज्ञापन

शुरुआत में इसकी लागत 554 करोड़ थी फिर इसको बढ़ाकर 569 करोड़ हो गई। जीएसटी मूल्य वृद्धि के बाद काम करने वाली पेटी कांट्रैक्टर टाटा व बाला जी की तरफ से समय-समय पर काम रोका गया। ऐसे में शासन स्तर से इन दोनों ही फर्मों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए मेसर्स शिवांस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ को काम दिया गया है। शासन स्तर से भवन में कटौती करते हुए इसकी लागत घटाकर पुन: 554 करोड़ रुपये कर दिया गया। अभी तक अवमुक्त धनराशि 379.84 करोड़ के सापेक्ष व्यय 327.66 करोड़ रुपये हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के निरीक्षण के बाद भी नहीं पूरी हुई आईपीडी :-
एमबीबीएस के तृतीय वर्ष की कक्षाओं से संबंधित व एमबीबीएस के चतुर्थ वर्ष का सभी काम बाकी है। स्ट्रीट लाइट, रोड निर्माण, एसटीपी, आक्सीजन सप्लाई का काम पूरा नहीं हो सका। सितंबर 2023 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर जल्द आईपीडी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया, जो अभी तक शुरू नहीं हो सका।

गंभीर मरीजों को भर्ती करने व पैथोलॉजी की सेवा फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। वहीं मेडिकल कालेज का निर्माण मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। -अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed