फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meat and egg shops will remain closed around temples

Jaunpur News: मंदिरों के आसपास बंद रहेंगी मांस और अंडे की दुकानें

Mon, 15 Jul 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Meat and egg shops will remain closed around temples
जौनपुर। जिले में सावन की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। सावन माह के लिए शिव मंदिरों के आसपास सोमवार के दिन मांस व अंडे की दुकानें बंद रखी जाएंगी। शिव मंदिरों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे और रूट डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

22 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में दूर-दराज के शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए त्रिलोचन महादेव व राजेपुर स्थित सई गोमती के संगम स्थल पर पहुंचते हैं। पैदल कांवड़ यात्रा के साथ बड़ी संख्या में डाक कांवड़ भी क्षेत्र से गुजरते हैं। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने पहले ही प्रमुख मंदिरों व मार्गो का निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, सावन माह के दौरान हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। इन मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने, कांवड़ यात्रा मार्गाे पर पुलिस पिकेट आदि तैनात करने, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा पर पैनी निगाह रखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में करीब 500 से अधिक शिवालयों में जलाभिषेक होता है। त्रिलोचन महादेव जलालपुर, दियावां महादेव मछलीशहर, गौरीशंकर महादेव सुजानगंज में सर्वाधिक भीड़ होती है। इन प्रमुख मंदिरों को जाने वाले मार्गो पर सोमवार को रूट डायवर्ट किया जाएगा।

शिव मंदिरों में सोमवार को मजिस्ट्रेट के साथ पुरुष व महिला पुलिस को लगाया जाएगा। जिले में हर सोमवार को शिव मंदिर के आसपास मांस और अंडे की दुकानों को बंद रखा जाएगा। प्रमुख मंदिरों के मार्ग पर सोमवार को रूट डायवर्ट रहेगा। - बृजेश कुमार, एडिशनल एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed