फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MDM made by sc cooks thrown away, ruckus in school

Jaunpur: एससी रसोइया ने बनाया मिड डे मील तो शिक्षिका ने जमीन पर फेंकवाया, स्कूल में हंगामा

Wed, 14 Dec 2022 11:03 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
MDM made by sc cooks thrown away, ruckus in school
मड़ियाहूं आदर्श प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहूं में अध्यापिका द्वारा मिड डे मील का फेंका गया भोजन। - फोटो : JAUNPUR

जौनपुर के  रामनगर विकास खंड के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मड़ियाहूं प्रथम में मंगलवार की दोपहर में शिक्षिका ने एससी रसोइया के हाथों बना एमडीएम फेंकवा दिया। जानकारी होने पर अभिभावकों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा।

विज्ञापन


शिक्षिका ने कहा कि बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। विद्यालय की एससी वर्ग की रसोइया संतरा कई वर्ष से एमडीएम बना रही है। मंगलवार को करीब 200 बच्चों के लिए चावल और दाल बनी थी। आरोप है कि अचानक वहां पहुंची शिक्षिका सपना सिंह ने चावल और दाल फेंकवा दिया। रसोइया का आरोप है कि शिक्षिका ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

बिना भोजन किए स्कूल में बैठे रहे बच्चे

जानकारी होने पर कई अभिभावक पहुंचे और घटना के विरोध में हंगामा किया। किसी ने मामले की जानकारी नायब तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी। दोनों अधिकारी पहुंचे और बच्चों, रसोइया, शिक्षिका से बातचीत की। बिना भोजन किए स्कूल में बैठे बच्चों को बिस्कुट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका बोलीं- जातिवाद का आरोप गलत

नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा और बच्चों को घर भेज दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच आख्या बीएसए को दी जाएगी। ग्राम प्रधान पति राना पुष्पेश ने घटना पर दुख जताया। शिक्षिका सपना सिंह ने कहा कि जातिवाद का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed