{"_id":"66ec9ddc4120481c1c084634","slug":"mba-student-failed-even-after-getting-46-marks-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-122198-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 46 अंक मिलने के बाद भी एमबीए की छात्रा को किया फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 46 अंक मिलने के बाद भी एमबीए की छात्रा को किया फेल
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मनमानी जारी है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद छात्रा को 46 नंबर मिला, लेकिन रिजल्ट तैयार करते समय उसे 13 नंबर देकर फेल कर दिया गया।
एमबीए के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम 6 अगस्त को जारी किया गया था। अंतिम सेमेस्टर की छात्रा शुमैल फातिमा एमबीए की छात्रा हैं। अगस्त में जब रिजल्ट घोषित किया गया तो छात्रा को प्रोजेक्ट प्लैनिंग एनालिसिस एंड इंप्लीमेंटेशन विषय में 75 अंक में से 13 अंक देकर फेल कर दिया गया।
इसके बाद छात्रा ने 12 अगस्त को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विश्वविद्यालय से अपनी कॉपी मांगी। लगातार वह विश्वविद्यालय का चक्कर लगाती रही। एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद छात्रा को बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के आईबीएम विभाग से कॉपी की प्रथम प्रति दी गई। कांपी में उसे 46 नंबर दिया गया था।
विज्ञापन
अभी भी छात्रा को मूल कॉपी की सभी प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अगर ऐसा है तो छात्रा का परीक्षा परिणाम तत्काल सही करवाया जाएगा।