{"_id":"576991504f1c1b8c1bb48578","slug":"mathura-and-not-politics-at-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा और कैराना पर राजनीति न हो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा और कैराना पर राजनीति न हो
jaunpur
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
शहीद संतोष यादव के घर पत्नी मिथिलेश को नियुक्ति पत्र देते सीएम अखिलेश यादव।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को मथुरा बवाल में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के घर केवटली पहुंचे। परिवारीजनों को सांत्वना देने के साथ ही उन्होंने शहीद की पत्नी मिथिलेश यादव को सी ग्रेड (वरिष्ठ लिपिक) का नियुक्ति पत्र और 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि शहीद के बच्चों की पढ़ाई और उनकी देखभाल में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने शहीद के पुत्र निखिल को अपना व्यक्तिगत नंबर लिख कर दिया और कहा कि कभी भी जरूरत पड़े तो वह उन्हें एसएमएस करे।
मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित समय से 41 मिनट विलंब से शहीद के गांव केवटली पहुंचे। उनके साथ लखनऊ से स्थानीय विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा भी आए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शहीद के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर परिवार वालों से एक कमरे में मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। उन्होंने शहीद की पत्नी मिथिलेश यादव का ढाढस बंधाया और बच्चों को दुलार भी किया। इस दौरान सपा नेता डॉ. केपी यादव ने मुख्यमंत्री को परिवार की स्थितियों से अवगत कराया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मथुरा के जवाहरबाग कांड की न्यायिक जांच हो रही है। अगर घटना के दौरान सिपाही मैदान छोड़कर भागे हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पूरे मामले की जांच कराने में सरकार सक्षम है।
विज्ञापन
कहा, जवाहर बाग और कैराना के मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऐसे संवेदनशील मसलों पर भी भाजपा के लोग राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को तमाम सपने दिखाकर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार दो साल में गिनाने लायक एक भी विकास कार्य नहीं कर सकी है।