फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Master trainers told how to conduct counting

मास्टर ट्रेनरों को बताया मतगणना करने का तरीका

Mon, 26 Apr 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Master trainers told how to conduct counting
जौनपुर। जिले में प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पड़े मतों की गणना कराने की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को मतगणना करने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अन्य कर्मियों को मतगणना करने का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

जिले में दो मई को मतगणना होनी है। इसकी तैयारी जिला प्रशासन पूरी करने में जुटा है। मतगणना करने के लिए कुल नौ हजार 200 मतगणना कर्मी लगाए गए हैं, जिनको 28 अप्रैल से दो दिवसीय प्रशिक्षण टीडी इंटर कालेज में मतगणना करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतपेटी से निकले मत पत्रों का बंडल बनाने,टेबलवार मतगणना करने, वैध व अवैध मतों की पहचान करने आदि के बारे में जानकारी दी गई। इन मास्टर ट्रेनरों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, सहायक प्रभारी मतगणना कार्मिक अधिकारी बीबी सिंह और आईटीआई के अनुदेशक सुनील कुशवाहा ने प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

मतगणना कार्मिक को प्रशिक्षण देने के लिए तैनात किए गए 81 मास्टर ट्रेनरों को सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षित किया गया है। वह 28 अप्रैल से मतगणना कार्मिक को प्रशिक्षित करेंगे। - बीबी सिंह, सहायक मतगणना कार्मिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed