फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's hanging body was found, flour was found in her hand, murder alleged

Jaunpur News: विवाहिता का लटकता शव मिला, हाथ में लगा था आटा, हत्या का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman's hanging body was found, flour was found in her hand, murder alleged
विवाहिता का लटकता शव मिला, हाथ में लगा था आटा, हत्या का आरोप
विज्ञापन

थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भडेहरी में शुक्रवार को एक विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले व पति रिशु सरोज मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार मृतका के भाई शुभम सरोज ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि मेरी बहन नेहा को उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित किया करते थे। ये लोग उसकी हत्या करके आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे है। नेहा सरोज थाना सुरेरी के राजापुर अनेई की रहने वाली थी। नेहा सरोज की शादी वर्ष 2019 में भड़ेहरी निवासी रिशु सरोज से हुई थी। मृतका के पास एक बेटा व एक बेटी है। पुलिस के अनुसार मौत के बाद भी नेहा के हाथ में आटा लगा था। पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। केराकत कोतवाल अवनीश राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला वृद्ध का शव
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव में बृहस्पतिवार रात को एक वृद्ध का शव कमरे में एंगल से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी से तनावग्रस्त होकर वृद्ध ने इस घटना का अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार क्षेत्र के हीरापुर मचहटी निवासी सुदामा राम (62) दूध का व्यवसाय करता था। वह आर्थिक परेशानी के कारण तनावग्रस्त चल रहा था। बृहस्पतिवार रात में वह खाना खाने के बाद कमरा बंद कर सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन परेशान हो गए । खिड़की से झांका तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रहे गए। कमरे के एंगल में रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। उसकी पत्नी सावित्री देवी की सात साल पहले मौत हो चुकी है। दो पुत्रियां थी जिसमें एक की शादी हो चुकी है दूसरी जॉब कर रही है। चंदवक थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वह आर्थिक स्थिति के कारण तनाव ग्रस्त चल रहा था जिसके वजह से इस तरह का कदम उठाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed