{"_id":"657f30bcb1adb60481086bb6","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-the-noose-of-saree-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-9745-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना कुछमुछ गांव में रविवार की शाम कमरे में विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अभी मायके वालों की तरफ से घटना को लेकर थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
एकौना कुछमुछ गांव निवासी सिंपल कन्नौजिया(36) पत्नी श्रवण कन्नौजिया रविवार की दोपहर में खा पीकर अपने कमरे में आराम करने चली गई। घर पर रह रहे सास ससुर काम करने खेतों की तरफ चले गए थे। शाम पांच बजे सास-ससुर खेत से लौटने के बाद सिंपल को आवाज देने लगे, कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आशंकावश खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए। छत में लगे कुंड में साड़ी के फंदे के सहारे सिंपल का शव लटक रहा था। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पुत्र श्रेयांश (9) व पुत्री प्रिया (6) है। विवाहिता का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई के एक फैक्ट्री में काम करता है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। विवाहिता के मायके भी सूचना दे दी गई है जो कि इसी थाना क्षेत्र के सरसौडा गांव के हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छोटे बेटे की मौत के बाद से थी सदमे में
ग्राम प्रधान लालजी यादव ने बताया कि सिंपल की मौत से दो माह पहले उसके सबसे छोटे बेटे श्रेयश (2) की सर्पदंश से मौत हो गई थी। तब से वह सदमे में चल रही थी।
..