फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging, case registered for dowry harassment

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Thu, 09 May 2024 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, case registered for dowry harassment
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के मठिया मढ़ी गांव में मंगलवार की रात विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मृतका के पिता श्याम अवध यादव निवासी नई कोट बहदिया थाना खानपुर गाजीपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री सोनी (24) की शादी 2019 में अजीत यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी मठिया मढ़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सभी प्रताड़ित किया करते थे, जिस कारण उसकी जान चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजीत यादव, सास राजमती देवी, ससुर राजेंद्र यादव, जेठ सुनील यादव, जेठानी सोनी देवी, देवर अखिलेश यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है, एक डेढ़ साल की छोटी बच्ची है।
विज्ञापन

इस बाबत चंदवक थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर दी जान
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में मंगलवार को मायके में विवाहिता का पंखे के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अभी तक प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। गांव के प्रकाश सोनकर की पुत्री ज्योति (22) की शादी साल 2023 में शक्ति सोनकर निवासी खुर्जनपुर भंडारी मोहल्ले से हुई थी। पति मोहल्ले में ही कोई छोटा-मोटा काम करता है। पिछले दो माह से वह अपने मायके गनेशपुर में ही रह रही थी। ज्योति मंगलवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। रात में परिजन किसी काम से बुलाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पंखे से साड़ी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था। सूचना पुलिस को दे दी गई। सुबह नायब तहसीलदार संतोष सिंह की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण नहीं पता चल पा रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी के खिलाफ तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed