फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found on the trap, case against six including husband

फंदे पर मिला विवाहिता का शव, पति समेत छह के खिलाफ केस

Sun, 30 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found on the trap, case against six including husband
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटहरी गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर पाया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटहरी गांव निवासी रोहित चौहान की पत्नी सविता 23 शनिवार की रात पति से विवाद के बाद अपने कमरे में चली गई। परिजनों के मुताबिक देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। पहले तो खुद से दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया पर अंदर से दरवाजा बंद था और कोई हरकत भी नहीं हो रही थी तो गांव वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणोें की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो सविता कमरे में फंदे पर लटक रही थी। उसे फंदे से उतारकर चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के पिता दशरथ चौहन निवासी गोरापट्टी थाना रामपुर पहुंचे तो उन्होंने बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलि ने पति रोहित चौहान, ससुर राम नवल, सास राधा देवी, जेठानी रीमा देवी, जेठ रोशन और देवर राहुल के खिलाफ दहेज हत्या का का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed