{"_id":"629268c41de88842047d4281","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-on-a-noose-jaunpur-news-vns6560158165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के कसनही गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव उसके बेडरूम में पंखे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके वालों ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कसनहीं गांव निवासी अनीस कन्नौजिया की शादी एक साल पूर्व थाना क्षेत्र बरसठी के पलटू पुर निवासी फूल चंद्र कन्नौजिया की बेटी ज्योति कन्नौजिया (22) के साथ हुई थी। ज्योति की गोद में तीन माह का एक बच्चा है। अनीस घर रहकर ही व्यवसाय करता है। शुक्रवार को दिन में करीब नौ बजे बेड रूम में पंखे के सहारे साड़ी से लटकता हुआ ज्योति का शव मिला तो परिजन हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पिता फूलचंद्र ने थाने पर पहुंचकर ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटी की शादी में यथा शक्ति उपहार दिया था, लेकिन ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को प्रताडि़त करते रहे। उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति के पति अनीस कन्नौजिया, सास उषा देवी और देवर अंकुश उर्फ निरहू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।