फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging on a noose

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging on a noose
फोटो- खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में मृत विवाहिता के घर के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। क्षेत्र के बड़सरा गांव में शुक्रवार की भोर में एक विवाहिता का शव उसके बेडरूम में पंखे की हुक से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। खबर लगते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने तहसीलदार बदलापुर की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर ससुर को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी लालचंद यादव के पुत्र विकास का विवाह बीते मई माह में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरिवसपुर छुंछा गांव निवासी श्यामबली यादव की पुत्री लक्ष्मी देवी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के एक लाख रुपये व चार पहिया वाहन की मांग करता रहा। इसके लिए लक्ष्मी का उत्पीड़न किया जाता रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात उसे मारपीट कर फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने सास हीरावती देवी, ससुर लालचंद यादव, पति विकास और देवर कल्लू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लालचंद को हिरासत में ले लिया है। लालचंद ने भी तहरीर देकर बहू के बदचलन होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह फोन पर पराए मर्दो से बात करती रहती थी। डांट फटकार लगाने पर यह कदम उठाया। लालचंद ने बताया कि तीन दिनों पूर्व उनके वृद्ध पिता राम प्रताप यादव की तबियत अचानक खराब हो गयी। वह खुद, विकास और कल्लू उन्हें जिले के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा कर तीमारदारी में लगे हुए थे। घर पर उसकी सास ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed