फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman returned to her parents' home after reconciliation

Jaunpur News: सुलहनामे के बाद मायके लौटी विवाहिता

Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman returned to her parents' home after reconciliation
क्षेत्र के सोंगर गांव में दो दिन से ससुराल में रहने की जिद पर अड़ी महिला बृहस्पतिवार को देर शाम पुलिस तथा गांव के लोगों के समझाने पर मान गई। 20 दिन के अंदर पति के मुंबई से आने तक महिला मायके में रहने को राजी हो गई। सुलहनामे के बाद महिला मायके वापस चली गई।
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले सोंगर गांव निवासी अरुण की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के धौरइल गांव निवासी पूनम के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी के बीच संबंध बिगड़ गए। पति ने साथ न रहने का निर्णय लिया तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी अपने मायके रहने लगी। रोजी रोटी के सिलसिले में अरुण मुंबई रहता है। 23 अक्तूबर को महिला ससुराल में रहने के लिए आ धमकी और घर में रहने की जिद पर अड़ गई। ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया। महिला की जिद पर ससुराल के लोगों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाया। गांव के संभ्रांत लोगों के सामने एक सुलहनामा लिखा गया। जिसमें कहा गया कि मुंबई से पति अरुण के आने तक पत्नी को मायके में रहना पड़ेगा। पति के आने पर ही मामले का निपटारा हो पाएगा। इसके लिए 20 दिन का समय दिया गया है। दिए गए समय के अंदर यदि महिला का पति मुंबई से वापस नहीं आता है तो महिला अपने ससुराल में आ कर रहेगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला को समझा बुझाकर वापस उसके मायके भेज दिया गया है। मामले के निस्तारण के लिए महिला के पति को मुंबई से बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed