फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman killed by fire after estrangement from husband

पति से अनबन के बाद विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Sun, 26 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman killed by fire after estrangement from husband
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर द्वितीय गांव में रविवार की शाम संदिग्ध हाल में झुलसने से विवाहिता की मौत हो गई। घटना से कुछ देर पहले फोन पर उसने पति से बातचीत की थी। परिवार के अन्य लोग कुछ दूर स्थित पाही पर गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पतहना गांव निवासी राजेंद्र की बेटी नीतू (30) की शादी वर्ष 2014 में सुल्तानपुर द्वितीय ग्राम पंचायत के रमसापुर पुरवा निवासी सिकंदर में हुई थी। उसे एक चार वर्ष का पुत्र और 15 दिन की बेटी है। पति सिकंदर अपने दो अन्य भाइयों के साथ अहमदाबाद में रहकर रोजगार करता है। रविवार को सास, ससुर सहित परिवार के अन्य लोग चार वर्ष के बेटे को लेकर थोड़ी दूर पर स्थित पाही पर गए थे। इसी दौरान उनके घर से धुआं उठने की जानकारी पर वह दौड़कर पहुंचे। घर के अंदर नीतू आग में झुलसकर छटपटा रही थी। मासूम बच्ची बगल के कमरे में सो रही थी। आनन-फानन में परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने से पहले नीतू ने दम तोड़ दिया था। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। पिता राजेंद्र ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले उसके पास सिकंदर का फोन आया था। उसने गुस्से में ससुराल आकर बेटी को घर ले जाने की बात कही थी। एसओ पन्नेलाल कन्नौजिया ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed