{"_id":"6595aae86fe97bdd1f0527e4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-10437-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी धरसंड गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बडगहन गांव निवासी लालमन की पुत्री वंदना (31) की शादी जय सिंह पुत्र रंजीत हरिजन निवासी चौकी धरसंड थाना गौराबादशाहपुर के साथ 2013 में हुई थी। तहरीर में मृतका के पिता लालमन ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए शारीरिक मानसिक रूप से हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ित करने वालों में उसका देवरा अमर सिंह, सास भुनगा देवी तथा ससुर रामजीत शामिल रहते थे, जबकि उसका पति जय सिंह मलेयशिया रहता था। आरोप है कि वह भी फोन से उसकी बेटी को प्रताड़ित करता रहता था। बुधवार को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसकी पुत्री को कुछ हुआ है। सूचना मिलते ही वह भाग कर ससुराल पहुंचे तो उसकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता ने तहरीर भी दी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहौली घाट के पास में रविवार की देर शाम अज्ञात मरणासन्न हालत में एक व्यक्ति पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केराकत रामजन्म यादव ने बताया कि घाट पर अंतिम संस्कार करने आए कुछ लोगों ने सूचना दी कि सिहौली घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। जीवित होने की आशंका में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक जहां मिलाा था वहां से कीटनाशक दवा भी मिला है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।