फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman committed suicide by hanging herself

Jaunpur News: विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 04 Feb 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी दिलीप कनौजिया के पुत्र संदीप कन्नौजिया की शादी दस वर्ष पूर्व तेजीबाजार थाना के दिलशादपुर निवासी शिव प्रसाद की पुत्री सीमा (30) के साथ हुई थी। शुक्रवार को रात में खाना-पीना के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक जब वह नहीं उठी तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सीमा फंदे पर लटकी हुई थी। सीमा का पति संदीप रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। संदीप ने ही अपने ससुर शिव प्रसाद को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी थाने पर जमा हो गए। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके ससुर सास, जेठ, जेठानी दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर सीमा ने आत्महत्या कर ली। सीमा का पुत्र अंश (10), पुत्री आरुषि (5) का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृतका के पिता शिव प्रसाद की तहरीर पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में मृतका के ससुर दिलीप, सास शोभावती, जेठ नीलेश, जेठानी बिंदु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed