फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married's death, maternal uncle accused of murder

विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 23 Aug 2021 07:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Married's death, maternal uncle accused of murder
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव में विवाहिता की सोमवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने विषैले जंतु के काटने से विवाहिता की मौत होने की बात कही है जबकि मायके वालों ने जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अफलेपुर गांव निवासी सुफियान की पत्नी हसीना (27) रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई थीं। सुबह वह बिस्तर पर मृत मिलीं। ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दे दी। सूचना पर मृतका के मायके मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव से भी लोग मौके पर पहुंच गए। ससुराल वालों ने मायके वालों से कहा कि विषैले जंतु के काटने से हसीना की मौत हुई है। मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि हसीना को जहर देकर हत्या की गई है। इस सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed