फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 30 Mar 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Married death under suspicious circumstances
मीरगंज। क्षेत्र के बरावां गांव मे सोमवार को दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने फांसी लगा कर जान दी है। जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर बरावां गांव निवासी मेहदी हसन की पत्नी चांदनी (21)े का शव उसके कमरे में मिला। परिजनों के मुताबिक चांदनी के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर उसे जगाने का प्रयास किया गया। अंदर से कोई हरकत नहीं होने पर दरवाजा तोड़ा गया। देखा गया तो वह अंदर फंदे पर झूल रही थी। चांदनी की शादी 14 जून 2020 को हुई थी। उसका मायका प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मसादी गांव में है। सूचना पर मृतका के पिता वकील अहमद मौके पर पहुंचे और दहेजहत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर सीओ अतर सिंह, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, उपनिरीक्षक अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed