फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Markets set up for sacrifice, goat prices reach up to 1 lakh

Jaunpur News: कुर्बानी के लिए सजी मंडी, 1 लाख तक पहुंचे बकरों के दाम

Mon, 25 May 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Markets set up for sacrifice, goat prices reach up to 1 lakh
बकरीद में कुर्बानी के लिए लाए बकरे। संवाद
शाहगंज। आगामी बकरीद त्योहार को लेकर क्षेत्र की बकरा मंडियां सज गई हैं। इस बार बाजारों में 10 हजार से 35 हजार रुपये तक के छोटे और मध्यम दाम के बकरों की बिक्री तेज है, जबकि महंगे बकरे केवल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। क्षेत्र के सबरहद बाजार स्थित सबसे बड़ी मंडी में कम दाम के कारण बर्बरी और अजमेरी नस्ल के बकरों की भारी मांग है। वहीं, जमुनापारी नस्ल के बकरों की कीमत 1 लाख रुपये तक होने से खरीदार दाम सुनकर ही लौट रहे हैं। तोतापारी नस्ल के बकरे 52 हजार तक और देसी नस्ल के बकरे 25 हजार रुपये जोड़ी तक बिक रहे हैं। मंडी संचालक मुस्लिम और आजम ने बताया कि महंगाई के कारण पिछले साल की तुलना में ग्राहकों की संख्या कुछ कम है। हालांकि, आजमगढ़, बदलापुर और खुटहन जैसे दूर-दराज इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन 20 से 25 बकरे बिक रहे हैं। इसके अलावा, पुरानी चौक बाजार में भी खरीदारों की भीड़ है। सहावैं गांव के व्यापारी मुन्ना भाई ने बताया कि अब तक करीब 150 बकरे बिक चुके हैं, जिनमें 30 हजार रुपये में बीटल और 26 हजार में क्रुहीराज नस्ल के बकरे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed