फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Marketing department engaged in final preparations for wheat procurement - A

Jaunpur News: गेहूं खरीद अंतिम तैयारियों में जुटा विपणन विभाग - A

Thu, 30 Mar 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Marketing department engaged in final preparations for wheat procurement - A
जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिले में 51 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। वहीं गेहूं खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 24480 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिले में गेहूं की खरीदारी को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। किसानों की गेहूं खरीदारी के लिए 51 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएस के 14, खाद्य निगम के 15, पीसीयू के 18, यूपीएसएस के तीन और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं खाद विभाग की ओर से खोले गए पोर्टल पर अब तक 24480 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बारिश के कारण जिले में गेहूं कटाई में देरी हुई है। हालांकि एक अप्रैल से खरीदारी के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।इनसेट-गेहूं क्रय केंद्रों के लिए जिलाधिकारी ने विपणन अधिकारी किए तैनातसंवाद न्यूज एजेंसीचंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने गेहूं की खरीद में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए। इसे गंभीरता से लिया है और ब्लॉक स्तर पर गेहूं खरीद के लिए प्रभारियों की तैनाती की है। गेहूं क्रय केंद्र खोलने से पहले जिलाधकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तैनात किया है। इसमें गेहूं क्रय केंद्र नवीन मंडी के लिए विपणन निरीक्षक यतीन्द्र कुमार शुक्ला, गेहूं क्रय केंद्र मुगलसराय नियमताबाद के लिए विनय प्रकाश सिंह,गेहूं क्रय केंद्र सैदुपुर व उप मंडी चकिया के लिए विवेक सहाय, गेहूं क्रय केंद्र नौगढ़ व ब्लॉक गोदाम के लिए सागर प्रसाद, गेहूं क्रय केंद्र शहाबगंज व ब्लॉक गोदाम के लिए भूपेंद्र प्रताप, गेहूं क्रय केंद्र धानापुर व ब्लॉक गोदाम के लिए वंदना सिंह, गेहूं क्रय केंद्र महेशुआ सकलडीहा के लिए शैलेंद्र कुमार और गेहूं क्रय केंद्र परेवा के लिए ज्ञान प्रकाश वर्मा को विपणन निरीक्षक तैनात किया है। साथ ही निर्देशित किया है कि खरीद में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।-----------------------कोट-जनपद में गेहूं की सभी केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था सुदृढ़ कर ली गई है। अब तक 51 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं और 24480 किसानों ने अपना पंजीयन करा लिया है। खरीदारी शुरू होते ही किसानों क्रय केंद्र पर पहुंचकर अपना गेहूं बेच सकता है। सौरव कुमार यादव, जिला विपणन अधिकारी-------------------------------------रिपोर्ट और संपादन- राकेशचंद्र यादव
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed