फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Market residents upset with shoddy work, protest by sweeping

Jaunpur News: घटिया कार्य से नाराज बाजारवासी, झाड़ू लगाकर जताया विरोध

Wed, 11 Feb 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Market residents upset with shoddy work, protest by sweeping
घटिया मरम्मत कार्य के विरोध में झाड़ू से गिट्टियां समेट कर विरोध जताते बाजारवासी। संवाद
चंदवक। आजमगढ़–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-233 पर दानगंज से चंदवक बाजार होते हुए आगे तक कराए जा रहे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता के लिए लोगों में नाराजगी है। निर्माण कार्य शुरू होने के महज चौथे दिन ही सड़क की गिट्टियां उखड़कर बिखरने लगी हैं। झाड़ू से गिट्टियां एकत्र कर लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

बाजारवासियों का कहना है कि चंदवक बाजार क्षेत्र में मरम्मत हुई सड़क दूसरे ही दिन टूटने लगी। जबकि कई स्थानों पर बीच सड़क पर अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है। उखड़ी गिट्टियों के कारण वाहनों के आवागमन के दौरान तेज धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। मंगलवार दोपहर बाद पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में बाजारवासियों ने झाड़ू लेकर सड़क पर बिखरी गिट्टियों को समेटते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि घटिया निर्माण कार्य नहीं रोका गया। मानक के अनुरूप सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो कार्य को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर दानगंज से कनौरा तक लगभग 16 किलोमीटर मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। मरम्मत कार्य दानगंज की ओर से किया जा रहा है। लेकिन चंदवक बाजार और उसके आसपास हुए कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। विरोध प्रदर्शन में सूर्यनाथ सिंह, जंग बहादुर सिंह, जयप्रकाश राम, ब्रह्मदेव सिंह, महेंद्र प्रजापति, राम भरत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed