फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many trains including Kisan Express were stopped for two and a half hours after a dead body was found on the track

Jaunpur News: ट्रैक पर शव मिलने से ढाई घंटे तक खड़ी रहीं किसान एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें

Sat, 12 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Kisan Express were stopped for two and a half hours after a dead body was found on the track
जफराबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह जफराबाद जौनपुर जंक्शन पर गोमती नदी के पुल के पास ट्रेन से कटकर एक युवक (30) की मौत हो गई। घटना के बाद ढाई घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ। शव हटने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

आरपीएफ के अनुसार जफराबाद स्टेशन से जौनपुर तक सिंगल ट्रैक है। वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहे किसान एक्सप्रेस के चालक ने जौनपुर स्टेशन पर सूचना देकर बताया कि जफराबाद जौनपुर जंक्शन पर गोमती नदी के पुल के पास ट्रैक पर एक युवक की लाश कटकर पड़ी है। उस समय जौनपुर जंक्शन पर सुबह 7.40 बजे मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन आई थी। उसे जौनपुर से वाराणसी की तरफ जाने का सिग्नल हो गया। इस स्थान पर शव देखकर चालक ने गाड़ी रोक दी। दूसरी तरफ जफराबाद जंक्शन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस व सहित फैजाबाद रूट की कई मालगाड़ियों को भी रोक दिया गया। सुबह 8.42 बजे जौनपुर जंक्शन से पहुंचे आरपीएफ एसआई वीरेंद्र सिंह ने शव को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद आवागमन पूरी तरह से सामान्य होने में ढाई घंटे लग गए। आरपीएफ के एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक राहुल बनवासी पुत्र वकील बनवासी निवासी कुकुहां थाना गौराबादशाहपुर का रहने वाला था। शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed