फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many issues were discussed in the meeting of the former executive council

पूविवि कार्य परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many issues were discussed in the meeting of the former executive council
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय सभागार में कुलपति की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यपरिषद की हुई बैठक में कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय में शिक्षकों के खाली पडे़ पदों को भरने पर चर्चा की गई। तय हुआ कि विवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में खाली पडे़ 104 शिक्षकों के पदों का आरक्षण और रोस्टर के मानक को ध्यान रखते हुए भरा जाए ताकि पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालित हो सके। गाजीपुर के डीआरडी महाविद्यालय का मानक पूरा नहीं होने के कारण महाविद्यालय की संबद्धता 2018 में खत्म हो गई थी। इसके चलते प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। महाविद्यालय प्रबंधन ने मानक पूरा कर महाविद्यालय का फिर संचालन करने की अनुमति मांगी थी, जिस पर विचार किया गया। जीपी पंत महाविद्यालय के मामले में डीएम और समिति की ओर से की गई जांच के आधार पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। महाविद्यालय वित्तीय अनियमितता की शिकायत थी। शासन को सूचना प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय के मृत कर्मचारी के आश्रित को नौकरी देने पर समिति ने सहमति जताई। इसके अलावा पूर्व में लिए गए निर्णय का अनुमोदन किया गया। बैठक में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य, डॉ. समर बहादुर सिंह, प्रो. सुशील कुमार गौतम, प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. आनंद सिंह, प्रो. महक सिंह, डॉ. ओपी सिंह, कुलसचिव महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed