फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   many animal dead bodies found in Jaunpur forest near Gomti river side villagers are in fear due to death from Coronavirus

जौनपुर: गोमती किनारे जंगल में 13 जानवरों के शव मिले, कोरोना से मौत की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

Wed, 12 May 2021 07:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 May 2021 07:12 PM IST
सार

 गोमती नदी के किनारे जंगल में पिछले 24 घंटे के भीतर घड़रोज, सियार, लोमड़ी आदि जानवरों के 13 शव मिलने से गांव में हड़कंप है। ग्रामीण इस बात से भयभीत हैं कि कहीं इन जानवरों की मौत कोरोना से हुई होगी तो यहां संक्रमण तेजी से फैल सकता है।

विज्ञापन
many animal dead bodies found in Jaunpur forest near Gomti river side villagers are in fear due to death from Coronavirus
चावरी सलामतपुर गांव के पास जंगल में जानवरों के शव मिले हैं। - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गोमती नदी के किनारे जंगल में पिछले 24 घंटे के भीतर घड़रोज, सियार, लोमड़ी आदि जानवरों के 13 शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा है। ग्रामीण इस बात से भयभीत हैं कि कहीं इन जानवरों की मौत कोरोना से तो नहीं हुई। बदलापुर तहसील क्षेत्र के चावरी सलामतपुर गांव के पास जंगल में जानवरों के शव मिले हैं। 

विज्ञापन


ग्रामीण इस बात से भयभीत हैं कि कहीं इन जानवरों की मौत कोरोना से हुई होगी तो यहां संक्रमण तेजी से फैल सकता है। वन क्षेत्राधिकारी रेंज बक्शा अशोक कुमार सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें अभी तक नहीं थी। ऐसा है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन


चंवरी सलामतपुर गांव निवासी अधिवक्ता एनपी सिंह का कहना है कि 24 घंटे के भीतर जंगल में चार नील गाय, पांच सियार, चार लोमड़ी के शव ग्रामीणों ने देखे हैं। पूरे जंगल की तलाश की जाए तो यह संख्या और बढ़ सकती है। गांव के लोगों का कहना है कि मृत जानवरों के शव का वन विभाग को पोस्टमार्टम कराना चाहिए, ताकि उनकी मौत के कारण का पता चल सके। गांव के लोग अब खौफ के कारण जंगल की तरफ ही नहीं जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed