फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mannequin burnt for fee waiver, police chased out mobsters, lathis

फीस माफी के लिए फूंका पुतला, पुलिस ने सछास कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, लाठियां भांजीं

Fri, 31 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mannequin burnt for fee waiver, police chased out mobsters, lathis
सिद्दीकपुर चौराहे के पास नो फीस केजी टू पीजी कैंपेन के तहत फीस माफ करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्? - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। कोरोना लाक डाउन के दौरान विद्यालय बंद रहने के बाद भी छात्रों से वसूल की जा रही फीस के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सिद्धीकपुर चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उनको पुतला फूंकने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठी भांजीं और खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सछास कार्यकर्ता फीस माफी अभियान के तहत विरोध करने सिद्दीकपुर चौराहे पहुंचे। वहां वे मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने लगे। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होेंने लाठियां भांजकर विरोध प्रदर्शन करने वालों को खदेड़ दिया। नो फीस केजी टू पीजी अभियान का नेतृत्व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप प्रजापति और अजीत यादव बाबा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार महीने से लॉक डाउन के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है। सिरोहित यादव, शिवम राय, राहुल चौबे, विपिन, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फीस वसूली के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
मडि़याहूं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाक डाउन के दौरान स्कूल बंद होने के बाद भी संचालकों द्वारा फीस वसूली के लिए बनाए जा रहे दबाव के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। डाकबंगला से पैदल मार्च करते हुए तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने पहुंच कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता राजवीर यादव के नेतृत्व में रामनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला से पैदल मार्च करते हुए ऽस्कूल नहीं तो फीस नहींऽ का नारा लगाते हुए तहसील प्रांगण में 30 मिनट तक उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। एसडीएम के गैरमौजूदगी में नायब तहसीलदार संतोष सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया।

धरना प्रदर्शन के दौरान सपा नेता राजवीर यादव ने कहा कि स्कूलों में बीते छ: माह तक कोई पढ़ाई नहीं हुई है फिर भी बच्चों के अभिभावकों का स्कूल संचालक शोषण कर रहे हैं और जबरदस्ती फीस की मांग कर रहे हैं। जब स्कूल ही नहीं है तो किस बात का फीस संचालक अभिभावको से मांग रहे हैं। ऐसी हालत में अभिभावकों के सामने मौत को गले लगाने के सिवा और कुछ नहीं बच रहा है। इस पर रोक लगाने की जरूरी है। पूर्व प्रमुख कैलाश नाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन पर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। स्कूल संचालकों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर अभिभावकों का शोषण बंद नहीं हुआ तो सपा के कार्यकर्ता इससे भी व्यापक धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed