{"_id":"5e01101a8ebc3e878e3826c6","slug":"maniac-young-man-cuts-middle-aged-leg-with-ax-jaunpur-news-vns5013786182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ युवक ने कुल्हाड़ी से काट दिया अधेड़ का पैर, मारपीट में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ युवक ने कुल्हाड़ी से काट दिया अधेड़ का पैर, मारपीट में आठ घायल
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के पारापाटी गांव की घटना
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के पारापाटी गांव में सोमवार को सुबह करीब सात बजे एक मनबढ़ युवक ने उलहना लेकर घर पहुंचे अधेड़ का पैर घुटने के नीचे से काटकर अलग कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पत्नी और बेटे समेत चार अन्य को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मनबढ़ युवक की तरफ से भी तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोप है कि रविवार को आशीष यादव पुत्र जियालाल यादव ने पड़ोस के सूबेदार यादव के पुत्र लवकुश यादव की किसी बात को लेकर पिटाई कर दी थी। सोमवार की सुबह सात बजे सूबेदार यादव उलाहना लेकर जियालाल के घर पहुंचे। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इतने में आशीष यादव पुत्र जियालाल ने उलाहना लेकर आये सूबेदार यादव (50) पर कुल्हाड़ी से वार कर एक पैर घुटने के नीचे से काटकर अलग कर दिया। वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी हीरावती (47) की पिटाई से पैर टूट गया। बड़े बेटे इंद्रजीत यादव (24) का सिर फट गया और छोटे बेटे लवकुश यादव (17) का हाथ टूट गया। सूबेदार की भतीजी खुशबू यादव (18) पुत्री पुनवासी सहित एक पक्ष के कुल 5 लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के जियालाल (52), कैलाश यादव (24) पुत्र जियालाल तथा बसन्ती (50) पत्नी जियालाल यादव घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सुबेदार की हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सीओ केराकत रामभुवन यादव का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पीड़ित के परिवार के लोग अस्पताल में हैं अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।